- आराधना गीत
- हम पूरे मन से पालन करेंगे
- I
- हम ऐसी अंधेरी दुनिया में रहते थे जहां शैतान यातना देता था हमें।
- अब हम रहते हैं कलीसिया में,
- उस ख़ुशी में जिसे बयां करना मुमकिन नहीं।
- हम परमेश्वर को प्रेम करने का फ़र्ज़ निभाते हैं,
- और सच पर अमल करते हैं, कि वो ख़ुश हो।
- हम एक दिल हो, एक-दूजे को चाहते हैं,
- और चलते हैं उस राह पर, जो परमेश्वर दिखाता है।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम तेरे कर्मों के गवाह होंगे।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम पूरे मन से पालन करेंगे, पालन करेंगे।
- II
- हमने केवल अनुग्रह के लिये परमेश्वर पर यकीन किया,
- मगर उसकी पहचान से अनजान थे।
- हम न्याय और परीक्षण का अनुभव ले चुके हैं,
- अब हम परमेश्वर का भय मानते हैं, बुराई से दूर रहते हैं।
- हम यशगान कर ख़ुशियां मनाते, नाचते हैं,
- धरती पर स्तुति के गीत गूंजते हैं।
- भाइयो-बहनो, ये अपनी वफ़ादारी अर्पित करने का समय है।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम तेरे कर्मों के गवाह होंगे।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम पूरे मन से पालन करेंगे, पालन करेंगे।
- III
- परमेश्वर का न्याय शुद्ध करता है आत्मा हमारी;
- हर परीक्षण में परमेश्वर का प्यार दिखता है।
- हम एहसानमंद हैं, उसने हमें पूर्ण किया,
- अब हम उत्तम गवाह बनेंगे।
- हम अपनी गवाही को चरम पर ले जाएंगे।
- और शैतान को शर्मिंदगी की इंतिहा तक पहुंचाएंगे।
- हम परमेश्वर को सदा चाहेंगे, सदा चाहेंगे।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम तेरे कर्मों के गवाह होंगे।
- हे परमेश्वर तुझे पता है हम क्या चाहते हैं,
- हम बेचारे हैं, अंधे हैं, और अधम हैं।
- हे परमेश्वर राह दिखा और हमारा दिल संभाल,
- हम पूरे मन से पालन करेंगे, पालन करेंगे,
- पालन करेंगे, पालन करेंगे,
- पालन करेंगे, पालन करेंगे, पालन करेंगे।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-आराधना के गी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें