- आराधना गीत
- अखण्ड हृदय से परमेश्वर का गुणगान करो
- I
- गर परमेश्वर का गुणगान करना चाहते हो,
- तो जितने ऊँचे सुर में गा सकते हो गाओ।
- गर चाहते हो नाचना तो उठ जाओ और नाचो।
- गर चाहते हो परमेश्वर के वचनों को खाना और पीना,
- तो खाओ और पिओ।
- गर चाहते हो करना प्रार्थना तो करो।
- परमेश्वर का ध्यान करो, वचन पढ़ते हुए प्रार्थना, संगति करो,
- चिंतन-मनन करो और खोजो परमेश्वर को।
- है ख़ुशनुमा कलीसिया का जीवन,
- गुणगान के हो सकते हैं रूप अनेक।
- जीकर परमेश्वर के वचनों में हर दिन हम,
- निहार सकते हैं परमेश्वर की सुंदरता।
- परमेश्वर के गुणगान से हो जाते हैं मुक्त-हृदय हम।
- न कोई अंकुश, न कोई नियम।
- आते हैं सुख, शांति और आनंद सच्चे गुणगान से।
- परमेश्वर की मौजूदगी में जीने से,
- आता है अतुल आनंद और पाते हैं सच्ची ख़ुशियाँ हम।
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर,
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर।
- II
- मिल-जुलकर परमेश्वर के वचनों का आनंद उठाते हैं,
- पवित्र आत्मा के कार्य को हम प्राप्त करते हैं।
- सत्य की संगति कर, अनुभवों को साझा कर,
- हम परमेश्वर का आशीष पाते हैं।
- दिल से और सच्चाई से,
- परमेश्वर की आराधना करना है राज्य का जीवन।
- परमेश्वर के राज्य के इंसान हैं हम,
- सच्चा परमेश्वर-प्रेमी है हृदय हमारा।
- कलीसिया के जीवन का भरपूर आनंद उठाते हैं हम,
- परमेश्वर के वचनों को खाते-पीते और सच्चाई को समझते हैं हम।
- त्यागकर भ्रष्टता को, बन रहे नए इंसान हम,
- कृतज्ञ हैं परमेश्वर के, करते हृदय से उसका गुणगान हम।
- होकर न्याय से शुद्ध हम,
- करते परमेश्वर के सच्चे प्रेम की अनुभूति हम।
- परमेश्वर के उद्धार की महानता को देखकर,
- करते उसका शुक्रिया और गुणगान हम।
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर,
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर।
- III
- भाई-बहनो, मिलकर परमेश्वर का गुणगान करना,
- पाया है हमने बड़े संघर्ष से।
- है नफ़रतों के काबिल, बड़े लाल अजगर का उन्मादी दमन।
- यातना, दुर्दिन सहे हैं हमने,
- और अनुभव किया है जो भी ज़िंदगी दे सकती है हमें।
- हिला सकी न कोई चीज़ संकल्प अपना,
- और ये है पूरी तरह परमेश्वर के प्रेम की वजह से।
- श्रमसाध्य कीमत जो चुकाई परमेश्वर ने हमारे उद्धार की,
- मापना उसको कभी सम्भव नहीं।
- मध्य रहता है परमेश्वर हमारे, साथ-साथ रहता है परमेश्वर हमारे।
- ख़ूबसूरत वक्त ये, सुंदर ये जीवन,
- इसको भुलाया जा नहीं सकता कभी।
- प्रेम करते हैं हम परमेश्वर से सदा के लिये,
- गाते रहेंगे गीत हम गुणगान के उसके सदा के लिये,
- गाते रहेंगे गीत हम गुणगान के उसके सदा के लिये।
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर,
- परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर, परमेश्वर।
- "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
- Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-आराधना के गी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें