Hindi Christian Crosstalk "मछली पकड़ने" की योजना | The Evil Trick the CCP Uses to Capture Christians
ईसाई झू झियोंग को सीसीपी पुलिस सुसमाचार का प्रचार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लेती है। पंद्रह दिनों तक ज़ुल्म ढहाने के बाद भी पुलिस उससे पूछ्ताछ में कुछ नहीं उगलवा पाती, और अचानक एक दिन सीसीपी सरकार उसे रिहा कर देती है। झू झियोंग उस नरक से पीछा छूटने पर मन ही मन ख़ुश होता है। जब वह भाई-बहनों से मिलने की तैयारी कर रहा होता है, तो अजीबो-गरीब घटनाएँ होने लगती हैं... और आख़िरकार एक दिन पुलिस फिर से उसे गिरफ्तार कर लेती है और तब जाकर उसे पूरी सच्चाई समझ में आती है| उसे पता चलता है कि सीसीपी ने बड़ी मछलियों को पकड़ने के लिये उसे लगातार चारे की तरह इस्तेमाल किया है! तीन साल तक जेल में रह कर, झू झियोंग सीसीपी के परमेश्वर-विरोधी दुष्ट सार को अच्छी तरह से समझ जाता है और उसके मन में सीसीपी के प्रति भयंकर नफरत का भाव पैदा हो जाता है। सत्य और प्रकाश को पाने की उसकी तड़प और अभिलाषा और भी प्रबल हो जाती है: वह मन ही मन में ठान लेता है कि आगे का मार्ग कितना ही कठिन क्यों न हो, मैं अपनी अंतिम साँस तक परमेश्वर का अनुसरण करूँगा!
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें