घर

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

परमेश्वर का सच्चा प्यार

  • आराधना गीत

  •  
  • I
  • हे सर्वशक्तिमान!
  • आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं।
  • दिल बहुत कुछ कहना चाहता है, जब देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा।
  • छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की।
  • उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
  • कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
  • उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते।
  • हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन।
  • हे परमेश्वर, करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
  • हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
  • हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, हम भी सच्चा प्यार करते हैं तुझे!
  • II
  • हे सर्वशक्तिमान!
  • हे परमेश्वर, मैं हर दिन तेरे वचन का आनंद लेना चाहता हूं।
  • हे परमेश्वर, तू हर तरह से, रोशनी देता है हमको।
  • प्यार के जल से तू अपने प्रियजनों को सींचता है, पोसता है।
  • शैतान भटकाता है, उसके असर से, हमको तू दूर ले जाता है।
  • कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
  • उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते।
  • हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन।
  • हे परमेश्वर, करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
  • हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, तूने दिया है प्यार हमको!
  • हे सर्वशक्तिमान सच्चे परमेश्वर, हम भी सच्चा प्यार करते हैं तुझे!
  • III
  • हे सर्वशक्तिमान!
  • आओ भाइयो! आओ बहनो! उठ खड़े हों और उसकी महिमा गायें!
  • ये जो पल साझा किये हैं, आओ संजो लें इन्हें हम।
  • देह के बंधन से आज़ाद हम,
  • प्यार दिखलाएं प्रभु के वास्ते, करके हम सच्चे करम,
  • पूरे दिल से, और पूरी जान से, आओ निभायें अपना फ़र्ज़ हम।
  • हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हम चाहते हैं तुझको!
  • हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, ना छोड़ेंगे कभी तुझको!
  • हे सर्वशक्तिमान!
  • हे सर्वशक्तिमान!
  • हे सर्वशक्तिमान!
  •  
  • "मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
  • Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-आराधना के गी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके जिनशिंग, दक्षिणी कोरिया भाइयो और बहनो, आप सबको प्रभु की शांति मिले! अ...