घर

शनिवार, 16 मार्च 2019

आराधना के गी-परमेश्वर का प्रेम हमें करीब लाता है



  •  
  • I
  • पर्वत सागर करते हों जुदा हमें भले ही,
  • हम हैं एक, हमारे बीच नहीं सीमायें कोई।
  • रंगत है अलग हमारी भाषाएँ भी अलग हमारी।
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन बुलाते हमें,
  • हम उसके सिंहासन के सामने खड़े किए जाते।
  • वहाँ हैं सफ़ेद बालों वाले बूढ़े,
  • और हैं युवा, कांतिमय और उजले।
  • हाथ हाथों में लिए, कंधे से कंधा मिले,
  • बुरे वक्त में सहारा देते,
  • बढ़ चले हम वर्षा, तूफान झेलते हुए।
  • हम कर्तव्य पूरा करते हैं एक मन से।
  • हमारे दिल हैं जुड़े हुए, जीवन में हम हमराज़ बनते हैं।
  • परमेश्वर का प्रेम और उसके वचन हमें करीब लाते हैं।
  • परमेश्वर से है प्रेम, प्रेम से ही है परिवार।
  • परमेश्वर से जो करते हैं प्यार वो हैं एक परिवार।
  • परमेश्वर के प्रेम में करीब आते हैं हम सब।
  • जब हम बढ़ते हैं परमेश्वर के वचन साथ होते हैं हमेशा।
  • खूबसूरत राज्य में रहते हुए,
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आराधना करते हैं हम सदा सर्वदा।
  • II
  • जीवन जल का झरना हैं परमेश्वर के वचन।
  • आनंद लेते जब हम परमेश्वर के वचनों का, हमारे दिल मधुरता से भर जाते।
  • उसके वचनों का न्याय और ताड़ना,
  • शुद्ध करते भ्रष्ट स्वभाव हमारा।
  • कांट-छांट और निपटारा किये जाने पर ही
  • हममें है मानवीय सदृशता।
  • नकारात्मकता और कमज़ोरी में हम एक दूसरे को सहारा देते हैं।
  • बुरे वक्त में हम सब साथ होते हैं।
  • गवाही देकर, हम शैतान को हराते हैं।
  • हम अंधकार से बचकर रोशनी में जीते हैं।
  • वफादार और आज्ञाकारी, हममें परमेश्वर की महिमा प्रकट की गयी है।
  • हमारे दिल हैं जुड़े हुए, जीवन में हम हमराज़ बनते हैं।
  • परमेश्वर का प्रेम और उसके वचन हमें करीब लाते हैं।
  • परमेश्वर से है प्रेम, प्रेम से ही है परिवार।
  • परमेश्वर से जो करते हैं प्यार वो हैं एक परिवार।
  • परमेश्वर के प्रेम में करीब आते हैं हम सब।
  • जब हम बढ़ते हैं परमेश्वर के वचन साथ होते हैं हमेशा।
  • खूबसूरत राज्य में रहते हुए,
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आराधना करते हैं हम सदा सर्वदा।
  • III
  • हम जानते हैं परमेश्वर की धार्मिकता और सुंदरता।
  • करते हैं अनुभव असंख्य तरीकों का जिससे परमेश्वर हमें प्रेम करता।
  • परमेश्वर के आगोश में लिपटे हुए,
  • हमारा जीवन धरती पर है वैसा, स्वर्ग में हो जैसा।
  • परमेश्वर से है प्रेम, प्रेम से ही है परिवार।
  • परमेश्वर से जो करते हैं प्यार वो हैं एक परिवार।
  • परमेश्वर के प्रेम में करीब आते हैं हम सब।
  • जब हम बढ़ते हैं परमेश्वर के वचन साथ होते हैं हमेशा।
  • खूबसूरत राज्य में रहते हुए,
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आराधना करते हैं हम सदा सर्वदा।
  • Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-आराधना के गी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके जिनशिंग, दक्षिणी कोरिया भाइयो और बहनो, आप सबको प्रभु की शांति मिले! अ...