घर

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

मसीही गीत-परमेश्वर के प्रेम का गुणगान हो हमेशा



  • आराधना गीत

  •  
  • I
  • बड़े अपमान को सहते हुए तुम किसकी मांग करते हो?
  • तुम किसके लिए मेहनत और फ़िक्र करते हो?
  • परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए यहां-वहां दौड़ते हुए,
  • तुम सिर्फ़ इस काम के बारे में सोचते हो।
  • शेर की गुफ़ा में इंसान को बचाने के लिए तुम सत्य व्यक्त करते हो,
  • चुपचाप अस्वीकृति और निंदा सहन करते हो।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • II
  • विनम्रता से, छिपकर, बोलते और काम करते हो,
  • तुम कभी दिखावा नहीं करते हो।
  • लोगों के लिए एक उदाहरण, तुम संग पीड़ा सहते हो,
  • बिना शिकायत या अफ़सोस, इंसान के बीच दर्द का स्वाद चखते हो।
  • तुम मानव जाति को अनन्त जीवन की राह देते हो।
  • तुम्हारे वचन और काम प्यार प्रकट करते हैं।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • III
  • इंसान को शुद्ध करने और बचाने के लिए
  • तुमने सहे सभी दर्द, चुकाई हर क़ीमत।
  • इंसानी दुनिया की मुश्किलों का अनुभव तुम करते हो।
  • तब तक बड़ी मेहनत से कोशिशें करते हो तुम
  • जब तक तुम्हारे दिल के टुकड़े न हो जाते हैं।
  • युग ने तुम्हें त्याग दिया, सहा है बहुत अपमान तुमने।
  • इंसान को बचाने के लिए अत्यंत मुश्किलों का सामना किया है तुमने।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • IV
  • इंसान है अहंकारी और विद्रोही, अक्सर देता है तुम्हें तकलीफ़।
  • धैर्य और सहिष्णुता के साथ,
  • उसे बचाने के लिए सभी कोशिशें तुम करते हो।
  • अपना सिर रखने के लिए कोई जगह नहीं,
  • फिर भी इंसान की देखभाल तुम करते हो।
  • तुम्हारे वचन लोगों का सिंचन और पोषण करते हैं,
  • उन्हें बार-बार प्रोत्साहित करते हैं,
  • ताकि इंसान को मिल सके जीवन, एक अच्छी मंज़िल।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • हां, तुम्हारे प्यार का हमेशा हो गुणगान।
  • Source From:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-आराधना के गी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके

आध्यात्मिक युद्ध में परीक्षाओं पर विजय पाने के लिए 3 अचूक तरीके जिनशिंग, दक्षिणी कोरिया भाइयो और बहनो, आप सबको प्रभु की शांति मिले! अ...