- आराधना गीत
- बिछड़ने का समय
- I
- हम आए हैं एक साथ, लेकिन अब होगा जाना हमें।
- हम मिलेंगे कब दोबारा, नहीं जानते हैं हम।
- अकेला या चिंतित महसूस न करो, गाओ ख़ुशी से।
- कमज़ोर और लाचारो, चलो एक दूसरे के लिए प्रार्थना करें।
- बड़े लाल अजगर की ज़मीन पर परमेश्वर का गवाह बनना
- हो सकता है ख़तरनाक सफ़र करते हुए।
- हर दिन, जब तुम अपने कर्तव्यों को करोगे पूरा,
- देखो केवल परमेश्वर की ओर, करो सिर्फ़ उस पर भरोसा।
- रास्ता हो जितना भी मुश्किल,
- परमेश्वर रहता है हमेशा हमारे साथ।
- परीक्षणों और कष्टों से गुज़रते हुए,
- हम जानते हैं परमेश्वर का शासन और अधिकार।
- ओ...ओ...ओ...
- II
- इस बुरी दुनिया में परमेश्वर का गवाह बनकर,
- हमें ख़ुद का रखना होगा बहुत ख़्याल।
- परमेश्वर का वचन देता है हमें सांत्वना और दिलासा।
- सच्चाई को समझकर, होते हैं हम मज़बूत।
- III
- परमेश्वर पर करो भरोसा, अंधेरे से बढ़ो आगे,
- हमारी आंखों के सामने हो रहा है सवेरा।
- शैतान के बदसूरत सार को मैंने है देखा,
- बड़े लाल अजगर से बहुत नफ़रत है मुझे।
- शैतान से मुंह फेरो, परमेश्वर से करो प्यार, झुको उसके सामने।
- परीक्षण हमारे विश्वास और प्यार को करते हैं परिपूर्ण,
- परमेश्वर ने किया है हमें प्राप्त।
- राज्य के आने का करो इंतज़ार।
- वहां हम मिलेंगे फिर, जीएंगे साथ हमेशा।
- स्रोत:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-मसीही गीत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें