- आराधना गीत
- एक नया व्यक्ति बनो और परमेश्वर के दिल को दो तसल्ली
- I
- तुमने झांका है मेरे दिल में, भरा है अहंकार मुझ में।
- मुझे लगता है हूँ बहुत अच्छा मैं, हर चीज़ से हूँ ऊपर मैं।
- सबसे श्रेष्ठ और आत्मसंतुष्ट, मेरी प्रकृति बदलना है मुश्किल।
- अवमानना से परे, मैं हूँ अधम।
- मानवता खो गई है। मानवता खो गई है।
- मेरा दिल पिघलाते हैं तुम्हारे वचन। तुम्हारे सामने आया हूँ मैं।
- तुम्हारे वचनों के अनुसार जीना चाहता हूँ मैं,
- जीवन की उजली राह पर चलना चाहता हूँ मैं।
- II
- मैं करता हूं असली होने का नाटक। तुम्हारा दुखी होना है वाजिब।
- तुमने झांका है मेरे दिल में।
- तुम्हारे वचनों ने किया जो प्रकट, हुआ मैं शर्मसार।
- तुम्हारा चेहरा देखने में मुझे, आती है शर्म खुद पर।
- बताना है मुश्किल कि क्या है दर्द देता।
- तुम्हारे दिल की परवाह बग़ैर
- चलता रहा हूँ मैं तुम्हारे पीछे बहुत समय से।
- तुम्हारे दिल की परवाह बग़ैर।
- मेरा दिल पिघलाते हैं तुम्हारे वचन। तुम्हारे सामने आया हूँ मैं।
- तुम्हारे वचनों के अनुसार जीना चाहता हूँ मैं,
- जीवन की उजली राह पर चलना चाहता हूँ मैं।
- III
- सिद्धांत के वचनों से लैस, बदला नहीं मेरा स्वभाव।
- तुम्हारे वचनों ने किया सब कुछ स्पष्ट। मैं ही हूं जो करता नहीं तलाश।
- अपनी लालची नज़रें दिखाई मैंने, उसके लिए दिखाई नफ़रत तुमने।
- तुम्हारा विद्रोह मैं कर नहीं सकता हूँ।
- मेरी अंतरात्मा रहनी चाहिए साफ़।
- मेरी अंतरात्मा रहनी चाहिए साफ़।
- मेरा दिल पिघलाते हैं तुम्हारे वचन। तुम्हारे सामने आया हूँ मैं।
- तुम्हारे वचनों के अनुसार जीना चाहता हूँ मैं,
- जीवन की उजली राह पर चलना चाहता हूँ मैं।
- IV
- अपने कर्तव्य पूरे करूंगा मैं। तुम्हारी दया को चुकाऊंगा मैं।
- तुम्हारे लिए जीवन बिताऊंगा मैं,
- तसल्ली देने के लिए तुम्हें पुनर्जन्म लूंगा मैं।
- तुम्हारे वचन करें मेरे दिल को प्रभावित।
- तुम्हारे वचन करें मुझे प्रोत्साहित।
- तुम्हारा प्रेम जीतता है मेरा प्रेम। तुम्हारा साथ कभी न छोड़ूंगा मैं।
- तुम्हारा साथ कभी न छोड़ूंगा मैं।
- मेरा दिल पिघलाते हैं तुम्हारे वचन। तुम्हारे सामने आया हूँ मैं।
- तुम्हारे वचनों के अनुसार जीना चाहता हूँ मैं,
- जीवन की उजली राह पर चलना चाहता हूँ मैं।
- स्रोत:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-मसीही गीत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें